पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

Spread the love

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने संशोधित सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाने एवं कम्प्यूटरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 29 मई से 9 जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा सूची डाउनलोड का कार्य संपन्न होगा।
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

Previous post हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next post सीएचसी भटनी की व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *