महिला व एक मासूम की मौत, दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती 

Spread the love

दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में मची सनसनी 

देवरिया। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मेहड़ा पुरवा से एक अत्यंत दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ कथित रूप से जहर का सेवन कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजली देवी (पत्नी निराला विश्वकर्मा) ने अपने दो बेटों हरिशंकर (उम्र लगभग 7 वर्ष) और नागेन्द्र (उम्र लगभग 6 वर्ष) के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने अंजली देवी और उनके बेटे हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नागेन्द्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद उच्च अधिकारियों तथा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला और उसके दो बच्चों ने जहर का सेवन किया है। मौके पर पहुंचकर जानकारी मिली कि अंजली देवी और उनके दो बेटों ने जहर खाया था। इलाज के दौरान अंजली और उनके एक बेटे की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे बच्चे की हालत स्थिर है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Previous post गौ-धर्मयुद्ध यात्रा के माध्यम से अक्षौहिणी सेना का होगा गठनः स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *