मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

देवरिया। देवरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाया गया।
थाना खामपार की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सराय में महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक जयसिंह यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, महिला कांस्टेबल नेहा मौर्या और कोमल वर्मा शामिल रहीं।
वहीं थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम ने चकरवा बहोरदास गांव में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए डायल-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की।

Previous post पुलिस मुठभेड़ में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक बदमाश घायल
Next post नीट पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए पैनल का हिस्सा रह चुकी है मनीषा मांधारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *