भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने डीआईओएस से की शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love

देवरिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया। इस पर डीआईओएस ने समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को सम्मानित भी किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, राष्ट्रीय संयोजक अभय निगम, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी, विवेकानंद पाण्डेय एवं रवि दीक्षित सहित अन्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Previous post पूरे विश्व में सनातन का परचम फहराया मोदी ने – पवन
Next post सच बोल दिया, तो परेशानी में आ जाऊंगा’, राम मंदिर दान पर उठे सवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *