पूरे विश्व में सनातन का परचम फहराया मोदी ने – पवन

Spread the love

देवरिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के नगर मंडल स्थित रामजानकी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर दर्शन-पूजन एवं हवन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कर भाजपा सरकार ने पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम फहराने का काम किया है।
जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर अम्बिकेश पाण्डेय, अरुण मिश्र, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक, राजेश पासवान, सोनू सिंह, राजन कुमार, शक्ति एवं पीयूष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Next post भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने डीआईओएस से की शिष्टाचार मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *