पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद की रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक चर्चित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी हिमांशु भारती उर्फ बादल (19) को हिरंदापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक व्यक्ति ने थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने धमकी देकर उसे भगा दिया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने 6 जून को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल राकेश यादव तथा आरक्षी शक्ति शिवम उपाध्याय शामिल रहे।

Previous post यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 84 वाहनों का चालान, तीन सीज
Next post यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *