यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 84 वाहनों का चालान, तीन सीज

Spread the love

देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बस स्टेशन और मालवीय रोड सहित विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के वाहन संचालन करने वालों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 84 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि बिना वैध दस्तावेजों के संचालित तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post विकसित ग्राम-विकसित देवरिया’ अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
Next post पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *