मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दूसरे फेज में 68.49% वोटिंग; 100% VVPAT वेरिफिकेशन की मांग खारिज; वॉट्सऐप बोला- एनक्र… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में हुई वोटिंग की रही। एक खबर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले की रही, जिसमें दो रिकॉर्ड बने हैं।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
अब कल की बड़ी खबरें…
1. दूसरे फेज में 88 सीटों पर 68.49% वोटिंग; MP में 58% और राजस्थान में 64% वोट पड़े
दूसरे फेज में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49% वोटिंग हुई है। ये आंकड़े शनिवार सुबह 6 बजे तक के हैं। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.66%, जबकि महाराष्ट्र में 59%, बिहार 57.81%, MP में 58%, राजस्थान में 64% और बंगाल में 73% वोट पड़े। उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के करीब मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की बालूरघाट और रायगंज सीट पर सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। 2019 के आम चुनावों में इन सीटों पर 70.05% मतदान हुआ था।
2019 में इन 88 सीटों में भाजपा को 50 मिलीं: 2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर 68% वोटिंग हुई थी। 12 राज्यों की 94 सीटों के लिए तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होगा। 4 जून को नतीजे आएंगे।
दूसरे फेज में किन राज्यों में वोटिंग हुई: केरल की सभी 20 सीट, कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम और बिहार की 5-5 सीट, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट पर वोटिंग हुई। मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर वोटिंग हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. VVPAT वेरिफिकेशन की मांग वाली याचिका खारिज, पर कैंडिडेट की शिकायत पर EVM जांच होगी
सुप्रीम कोर्ट ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से डाले गए वोटों का VVPAT पर्चियों से मिलान की मांग करने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। हालांकि अदालत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां और कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के 7 दिन के भीतर EVM की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए 5% EVM की जांच हो सकेगी। इन 5% EVM’s का सिलेक्शन शिकायत करने वाला प्रत्याशी या उसका प्रतिनिधि करेगा। इस जांच का खर्च कैंडिडेट को ही उठाना होगा, हालांकि आरोप सही साबित होने पर पैसे रिफंड किए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 3 निर्देश दिए-
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. PM मोदी बोले- इंडी गठबंधन आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करेगा और अपने वोट बैंक में बांट देगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा, बिहार के अररिया और मुंगेर में जनसभा की। उन्होंने मालदा में कहा कि इंडी गठबंधन महिलाओं, आदिवासियों और गरीबों के खिलाफ खतरनाक कानून लाना चाहता है। कांग्रेसियों ने महिलाओं का मंगलसूत्र, आदिवासियों के गहने और हर किसी की प्रॉपर्टी जांच कराने का ऐलान किया है। इनका इरादा सभी का पैसा, सोना-चांदी, जमीन कब्जाने का है। उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. राहुल बोले- आजकल मोदी घबराए हुए हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के विजयपुरा और बल्लारी में रैली की। उन्होंने कहा कि आजकल PM मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं। शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं। राहुल ने कहा कि मोदी ने पिछले 10 साल में गरीबों से सिर्फ पैसा छीना है। उन्होंने 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन अरबपतियों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. वॉट्सऐप बोला- दबाव बनाया तो भारत छोड़ देंगे, यूजर्स के मैसेज की जानकारी नहीं दे सकते
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि अगर उसे मैसेजेस एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो वह भारत से चला जाएगा। वॉट्सऐप और फेसबुक ने नए संशोधित IT नियमों के खिलाफ अर्जी लगाई थी। कंपनी का कहना है कि IT नियम 2021 एन्क्रिप्शन के साथ यूजर्स की गोपनीयता को कमजोर करता है। देशभर में 40 करोड़ से ज्यादा लोग वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं।
क्या है एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन: एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन एक कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिसमें मैसेज भेजने वाले और मैसेज रिसीव करने वाले के अलावा कोई अन्य शामिल नहीं होता है। यहां तक कि कंपनी भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन में यूजर्स के मैसेज नहीं देख सकती है। एनक्रिप्टेड मैसेज को वही डिक्रिप्ट कर सकता है जिसके पास सही एक्सेस-की होती है। कंपनी के पास भी यह एक्सेस की नहीं होती है।
नए नियमों में मैसेज का प्राइमरी सोर्स बताना होगा: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने 2021 के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के नए संशोधित नियमों को चुनौती दी है। इन नियमों के तहत वॉट्सऐप को चैट का पता लगाने के साथ-साथ यह भी पता करना होगा कि मैसेज पहली बार कहां से किसके पास भेजा गया।
केंद्र सरकार का क्या तर्क है: इससे पहले, केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि वॉट्सऐप और फेसबुक बिजनेस या कॉमर्शियल पर्पज के लिए यूजर्स का डेटा बेचते हैं। इसलिए कंपनी यह दावा नहीं कर सकती है कि वह यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा करती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. यौन शोषण केस में आरोपी बृजभूषण की याचिका खारिज, सांसद ने दोबारा जांच की मांग की थी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की याचिका खारिज कर दी। बृजभूषण ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की दोबारा जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट अब 7 मई को आरोप तय करेगी। बृजभूषण ने दावा किया था कि घटना के दिन 7 सितंबर 2022 को वह दिल्ली में नहीं थे, इसलिए इन आरोपों की दोबारा जांच की जाए।
आरोप तय होने का मतलब क्या है: आरोप तय होने का मतलब है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ वादी पक्ष और पुलिस की चार्जशीट में पर्याप्त सबूत पाए गए हैं। इसके आधार पर बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा चलाया जा सकता है। उन आरोपों के सबूत कोर्ट के सामने उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही बृजभूषण अपने बचाव में सबूत रखेंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोर्ट फैसला सुनाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया, कोलकाता के खिलाफ 18.4 ओवर में 262 बनाए
पंजाब किंग्स ने IPL के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए। दूसरी पारी में पंजाब ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना दिए।
सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड: इस मुकाबले में IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा। इस मुकाबले में 42 छक्के लगे। पिछला रिकॉर्ड 38 छक्कों का था। जो इसी सीजन में SRH और MI मैच के दौरान बना था।
मैच के हाईलाइट्स: कोलकाता के फिल सॉल्ट (37 बॉल पर 75 रन) और सुनील नरेन (32 बॉल पर 71 रन) ने अर्धशतक जमाए। आंद्रे रसेल ने 24, वेंकटेश अय्यर ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए। पंजाब के सैम करन, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में पंजाब के जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 108 रन बनाए, शशांक सिंह ने 28 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 20 बॉल पर 54 रन बनाए। कोलकाता से सुनील नरेन ने एक विकेट लिया। वहीं एक बैटर रन आउट हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
अब खबर हटके…
सबसे लंबे समय तक इंटरव्यू लेने का रिकॉर्ड, 90 लोगों का इंटरव्यू 55 घंटे में लिया
नाइजीरिया की क्लारा चिजोबा ने सबसे लंबे समय तक इंटरव्यू लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 55 घंटे 24 सेकंड में 90 लोगों का इंटरव्यू लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के रॉब ओलिवर के नाम था, जिन्होंने 2022 में 37 घंटे 44 मिनट तक इंटरव्यू लिया था। क्लारा ने इंटरव्यू के दौरान हर 1 घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक लिया। इस दौरान उन्हें झपकी लेने, कपड़े बदलने या वॉशरूम जाने की अनुमति थी।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Loksabha Election 2024: घटा मतदान.. कौन 'खुश'.. कौन परेशान? BJP | Congress | Breaking News – ABP न्यूज़
Next post PM मोदी का आज तूफानी प्रचार, कर्नाटक में 4 रैली, बेलगावी में पहली जनसभा को करेंगे संबोधित – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *