कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

Spread the love

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा चौराहा स्थित कल्कि बायोटेक पर छापेमारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।

औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में फर्म के अभिलेखों और दवाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद यदि दवाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो संबंधित फर्म के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में दवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Previous post मुख्यमंत्री जनता दर्शन की शिकायत पर एडीएम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
Next post राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *