Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी 436 वोटों से आगे, बीजेपी को 201 सीटों पर बढ़त – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav Election Result 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024), ECI Election Results 2024 Today Live Updates: लोकसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी एकबार फिर से देश में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही लेकिन उसे बहुमत मिलेगा यह कहना मुश्किल है। कांग्रेस पार्टी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस पार्टी करीब 99 सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में समाजवादी पार्टी और बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बीजेपी हिमाचल औऱ उत्तराखंड स्वीप करती दिखाई दे रही है लेकिन हरियाणा और राजस्थान में उसे नुकसान हुआ है। जिन राज्यों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है, उनमें मध्य प्रदेश और गुजरात हो सकते हैं।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु में बीजेपी का कोई भी प्रत्याशी किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रहा है लेकिन केरल की त्रिशुर सीट बीजेपी की झोली में आ सकती है। कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा से जब सवाल किया गया कि क्या वो एनडीए के नेताओं के टच में हैं तो उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे चल रही हर चीज पब्लिक नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो हम 295 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVEUttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान यह इशारा कर रहे हैं कि एनडीए सरकार वापसी कर सकती है लेकिन बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल पाएगा यह कहना मुश्किल है। इस बीच राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए हैं।
यहां देखिए Lok Sabha Chunav Result LIVE TV
Lok Sabha Chunav Election Result 2024 LIVE (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024): लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बीजेपी 543 सदस्यों वाली लोकसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 272 के जादुई आंकड़े से वह पीछे है। हालांकि राजग का आंकड़ा 300 के करीब पहुंचता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर ‘इंडिया’ गठबंधन करीब 227 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 12 सीटों पर जीत चुकी है और 87 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: अब तक के रूझान और नतीजे इस बात की भी तस्दीक कर रहे हैं कि किसी एक दल को बहुमत देने के पिछले एक दशक के जनादेश में बदलाव आया है और एक बार फिर देश की राजनीति में गठबंधन युग की वापसी हो रही है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है लेकिन बहुमत से वह दूर नजर आ रही है। लिहाजा, सरकार बनाने के लिए उसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ेगा जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एक मजबूत ताकत के रूप में उभरती दिख रही है।
Lok Sabha Elections Result LIVE: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मुझे 5 बार लोगों का आशीर्वाद मिला है और मैं यहां से जीता हूं, इस बार लोगों ने सोचा कि हराने की जरूरत है इसलिए उन्होंने हराया। मैं कोई आरोप नहीं लगाना चाहता। युसुफ पठान मुझे हराकर यहां से जीते हैं, मैं आगे के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं…”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “… मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।”
JDU और TDP के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “जैसा हमने पहले कहा कि हम INDIA गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैं दोनों सीटों पर जीता हूं। वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं…थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा। अभी निर्णय नहीं लिया है।”
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: स्मृति ईरानी ने कहा – “मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।”
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ मीटिंग होगी। उनसे बात के बाद ही कुछ भी तय होगा।
राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे गए हैं। प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: एटा लोकसभा सीट पर बीजेपी 28242 वोटों से पीछे चल रही है। यहां सपा के देवेश शाक्य आगे चल रहे हैं।
UP Lok Sabha Chunav Result LIVE: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी 38 सीटें जीत चुकी है जबकि 201 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी  11 सीटें जीत चुकी है और 88 पर आगे चल रही है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर से मंगलवार को हार स्वीकार कर ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केरल में चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं कि भाजपा के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। 
Lok Sabha Chunav Result LIVE: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम ने जालोर लोकसभा सीट जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम को कुल 7,96,783 मत जबकि वैभव गहलोत को 5,95,240 मत मिले। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था। साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह जोधपुर सीट से लड़े थे जहां भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें 2,74,440 मतों से हरा दिया था। वर्ष 2019 के आम चुनाव में जालोर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 2,61,110 मतों से हराया था।
Varanasi Lok Sabha Elections LIVE: नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गए हैं। वह 1,52,000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा में बीजेपी कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर आगे है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: यूपी की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत 5543 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
Lok Sabha Chunav Result LIVE: चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कहा –  मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे की मेहनत रंग लाई। मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रगुजार हूं। मेरा समर्थन हमेशा उनके साथ है। मेरे बेटे और दामाद दोनों की जीत हुई है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी पांचों लोकसभा सीट हार गई है लेकिन यूपी सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन से पार्टी के कार्यकर्ता आगे हैं। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। हमारे गठबंधन के लिए वोट किया। जिन लोगों ने चार सौ पार का नारा दिया, अब वो अब 272 का आंकड़ा टच करने के लिए महाभारत कर रहे हैं।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र में 10वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास ठाकरे से 78,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 
Lok Sabha Chunav Result LIVE: लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार पर 28,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक हनीफ को अब तक 60,365 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के शेरिंग नामग्याल को 32,195 और भाजपा के ताशी ग्यालसन को 24,953 मत मिले हैं। 
Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा की 10 लोकसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पांच-पांच सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे प्रमुख नेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में आगे है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से आसान जीत की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 2,02,432 मतों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस के अमर सिंह ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट जीती चंडीगढ़, चार जून (भाषा) पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (‘आप’) के गुरप्रीत सिंह जीपी को 34,202 मतों से हराया है। निर्वाचन आयोग से यह जानकारी मिली है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा सांसद अमर सिंह को 3,32,591 वोट मिले जबकि गुरप्रीत सिंह को 2,98,389 मत हासिल हुए।
Lok Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कहा कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बांसगांव, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर सीटों पर ज़िला अधिकारियों को फ़ोन करके सीटें जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ यह खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा
Lok Sabha Elections Result LIVE: कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – 
मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है….भाजपा किसी भी हालत में बहुमत हासिल नहीं करेगी….नतीजा यह होगा कि भाजपा में अंदरूनी कलह होगी….जहां तक ​​राजगढ़ लोकसभा सीट का सवाल है, मतदान मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ….अभी आधी गिनती ही हुई है, देखते हैं क्या होता है….
Lok Sabha Elections Result LIVE: आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार जनता ने देश बचाने के लिए मतदान किया है। हमने बेहद अच्छे तरीक़े से चुनाव लड़ा है। हमें भरोसा है कि INDIA गठबंधन जीतेगा और देश में तानाशाही का अंत होगा। दिल्ली में इस बार चुनाव बेहद ही रोचक रहा। हमने सातों सीटों पर अच्छे से चुनाव लड़ा और मुझे भरोसा है कि यहां से सकारात्मक परिणाम आएंगे।
Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Result LIVE: उत्तर प्रदेश में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। सपा 34 पर आगे है। कांग्रेस ने सात सीट पर बढ़त बनाई हुई है।
पंजाब के संगरूर से ‘आप’ के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कांग्रेस के सुखपाल खैरा को हराया।
Lok Sabha Elections Result LIVE: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना और अब तक प्राप्त रुझानों को ध्यान में रखते हुए पवार ने कहा, ‘‘आश्वस्त नहीं हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है।’’
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 हिंदी न्यूज़, Lok Sabha Chunav Result Hindi Samachar Today LIVE Updates: साल 2019 और उससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी और उसके सहयोगी दल जीत के दावे कर रहे हैं। अगर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार जीतती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा। बीजेपी का दावा है कि वो 370 सीटों से ज्यादा हासिल करेगी।

source

Previous post Bihar News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पटना पहुंचे सीएम नीतीश, राजनीतिक गलियारों में – ABP न्यूज़
Next post Uttarakhand Exit Poll Results 2024: देवभूम‍ि उत्तराखंड की 5 सीटों पर क‍िसे फायदा-क‍िसे नुकसान? देखें Axis My India का Exit Poll – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *