गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमओ दफ्तर में तैनात वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें शिकायतकर्ता आशीष पांडेय (बहराइच जिले के आदमपुर निवासी है) ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह उनके (सेवानिवृत्त) पिता अंगद प्रसाद पांडेय की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए 5,000 रुपए घूस मांग रहे थे। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी शशिकांत सिंह को देहात कोतवाली ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं वरिष्ठ सहायक कि गिरफ्तारी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि उन्हें एंटी करप्शन टीम कि रिपोर्ट मिलने का इंतजार है जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
