यूपी के चर्चित कोडीन कफ सिरप मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है लखनऊ के आलमबाग से दो आरोपियों शुभम शर्मा और अभिषेक शर्मा को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं आपको बता दें सीएम योगी के निर्देश पर कोडीन कफ़ सिरप मामले कि जांच की जा रही थी जिसमें 128 संचालकों का नाम सामने आया था तब से एसटीएफ आरोपियों कि धरपकड़ में लगी हुई थी इससे पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे एसटीएफ का बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह भी शामिल है जिसकी फर्म से भी कोडीन सिरप कि सप्लाई की जा रही थी।
