माघ मेले में सपा संस्थापक के शिविर पर विवाद गहराया

Spread the love

प्रयागराज। माघ मेले में सपा संस्थापक मुलायाम सिंह यादव के शिविर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मेला प्राधिकरण द्वारा स्मृति सेवा संस्थान को जारी नोटिस के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव खासा नाराज नजर आ रहे है उनका कहना है कि जब महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव कि मूर्ति स्थापना को अनुमति दी गई थी तो अब माघ मेले में सवाल क्यों उठाया जा रहा है।  आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, “श्रद्धेय नेता जी की मूर्ति स्थापना के लिए जब पिछले वर्ष महाकुंभ में स्थान दिया गया था तो इस वर्ष माघ मेले में सवाल क्यों उठाये जा रहे हैं? नियमों का भ्रामक हवाला देनेवाले बताएं कि सत्ता के अहंकार की आग पर चढ़े दंभ के तवे पर चापलूसी की रोटी सेंकना किस नियम में लिखा है।”
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने तीन जनवरी से संगम की रेती पर शुरू होने जा रहे माघ मेले में ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान’ के नाम पर शिविर लगाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव को 29 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में माघ मेला क्षेत्र में उक्त संस्थान को आबंटित भूमि पर मेले के नियम के विरुद्ध गैर धार्मिक व राजनैतिक क्रियाकलापों की तैयारी किए जाने के संबंध में जवाब मांगा गया है। प्राप्त नोटिस में इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण मेले में प्रवास कर रहे साधु संतों ने आपत्ति जताई है।
वहीं सपा नेता संदीप यादव ने बताया, ” नोटिस का जवाब दे दिया गया है और शिविर लगाने कि तैयारी भी पूरी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को माता प्रसाद पांडेय इस शिविर का उद्घाटन करेंगे ” सपा नेता ने शिविर में राजनीतिक क्रियाकलापों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘यह  भाजपा की कुंठित मानसिकता का परिचायक है। इन आरोपों के संबंध में मेला प्राधिकरण के पास एक भी सुबूत नहीं है। भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में हार का डर है, इसलिए वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।”

Previous post मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय बाल गृह का किया औचक निरीक्षण
Next post कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने चलाया प्रभावी अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *