कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने चलाया प्रभावी अभियान

Spread the love

देवरिया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक के बाद एक प्रभावी अभियान चलाए गए। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में बुधवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जिलेभर में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान 23 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 418 व्यक्तियों और 226 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मित्र पुलिसिंग की भावना को सुदृढ़ किया।
इसी क्रम में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 80 पेटी (720 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
वहीं यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए मूक–बधिर नागरिकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर 116 वाहनों का ई-चालान और चार वाहनों को सीज किया गया।
लगातार अभियानों से पुलिस की सक्रियता और आमजन में बढ़ता विश्वास स्पष्ट नजर आया।

Previous post माघ मेले में सपा संस्थापक के शिविर पर विवाद गहराया
Next post चार दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *