चीनी मिल से कबाड़ की चोरी करते दो शातिर पुलिस हिरासत में

Spread the love

देवरिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9 जनवरी की रात बंद पड़ी हार्नबिल शुगर मिल नूरीगंज से चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गोंड़ निवासी तिवारीपुर, थाना बरहज, देवरिया और सागर डोम निवासी डाक बंगला रोड, थाना उभाव (बलिया) के रूप में हुई है। इनके पास से दो बोरी कापर तार तथा तीन बोरी विद्युत से संबंधित एल्युमिनियम और लोहे का सामान बरामद किया गया है, जिसे शुगर मिल से चुराया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भटनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post कांग्रेस ने सरकार के नए विधेयक के खिलाफ खोला मोर्चा
Next post सड़क हादसों में घायल लोगों की जान अब नहीं जाएगी पैसों के अभाव में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *