सड़क हादसों में घायल लोगों की जान अब नहीं जाएगी पैसों के अभाव में

Spread the love

कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम योजना के तहत दुर्घटना के बाद पहले 60 मिनट में होगा निशुल्क इलाज

देवरिया। सड़क हादसों में घायल लोगों की जान अब पैसों के अभाव में नहीं जाएगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम” योजना के तहत दुर्घटना के बाद पहले 60 मिनट यानी ‘गोल्डन आवर’ में पीड़ित का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। योजना की जानकारी और प्रशिक्षण पुलिस लाइन के सभागार में सभी थाना उपनिरीक्षकों को दिया गया।
जिला रोलआउट मैनेजर सौरभ गुप्ता ने बताया कि जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचता है, अस्पताल उसकी पेशेंट आईडी बनाकर टीएमएस पोर्टल पर दर्ज करता है, जिसे पुलिस द्वारा सत्यापित कर एक्सीडेंट आईडी से जोड़ा जाता है। इसके बाद इलाज कैशलेस स्कीम में शामिल हो जाता है।
योजना के तहत प्रत्येक पीड़ित को 1.5 लाख रुपये तक सात दिन का मुफ्त इलाज मिलेगा। न बीमा की जरूरत, न एडवांस। उद्देश्य साफ है—हादसे में घायल व्यक्ति पहले जिए, बाद में कागज चलें।

Previous post चीनी मिल से कबाड़ की चोरी करते दो शातिर पुलिस हिरासत में
Next post विद्युत उपकेंद्र निर्माण सहित जन समस्याओं को लेकर भाकियू का क्रमिक अनशन प्रारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *