देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध व चोरी की रोकथाम अभियान के तहत थाना भाटपार रानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने फुलवरिया चौराहा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल यादव व बृजेश यादव निवासी परसिया बंशी थाना खुखुन्दू तथा जितेन्द्र यादव निवासी छेरिया टोला बरिगहवा थाना बनकटा शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 020/2026 धारा 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
