दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के लार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
थाना लार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 30/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5जी/5जे(2)/6 पोक्सो अधिनियम में अभियुक्त शुभम सैनी निवासी थाना लार तथा एक बाल अपचारी को 2 फरवरी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को वादिनी ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो कक्षा आठ की छात्रा है, को स्कूल के ही चार लड़कों द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा शिविर का आयोजन
Next post यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 136 वाहनों का चालान, 7 सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *