देवरिया। सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता और बिहार लेनिन के नाम से विख्यात जगदेव प्रसाद की जयंती पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि बहुजन भागीदारी के लिए संघर्ष करते हुए जगदेव प्रसाद ने अपनी शहादत दी, जिसने सामाजिक परिवर्तन आंदोलन को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू का यह कथन आज भी प्रासंगिक है कि पहली पीढ़ी गोली खाएगी, दूसरी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। उनकी शहादत से वंचित समाज में शिक्षा, संगठन और संघर्ष की चेतना जागृत हुई है।
कार्यक्रम में उपस्थित सपाइयों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद को महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
