4 फरवरी को देवरिया आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई

Spread the love

देवरिया। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य 4 फरवरी 2026 को जनपद देवरिया के भ्रमण पर रहेंगी। जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि आयोग की सदस्य 11 बजे से 2 बजे तक महिला जनसुनवाई करेंगी।
जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, भरण-पोषण, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य महिला संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण से जुड़े विभागों का निरीक्षण भी किया जाएगा और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखें। प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Previous post जगदेव प्रसाद की शहादत ने दी सामाजिक परिवर्तन आंदोलन को दिशा : चंद्रभूषण
Next post मोमोज की लत बनी बड़ी भूल, नाबालिग ने 80 लाख के जेवर दुकानदार को सौंपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *