महान समाजवादी विचारक थे अच्युत पटवर्धन – चंद्रभूषण

Spread the love

देवरिया। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी पुरोधा अच्युत पटवर्धन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अच्युत पटवर्धन सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापकों में रहे और मानते थे कि समाज में मौलिक परिवर्तन मनुष्य से ही शुरू होता है।
चंद्रभूषण यादव ने बताया कि अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने विदेशों में समाजवादी विचारों का अध्ययन किया और 1932 में पद छोड़कर गांधीजी के सविनय अवज्ञा आंदोलन में कूद पड़े। कई बार जेल गए और कांग्रेस समाजवादी पार्टी के गठन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

Previous post कंटेनर से 1 करोड़ 64 लाख रुपये का 328 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Next post सपा जिलाध्यक्ष ने बरहज पीपा पुल हादसे पर की निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *