एमएसएमई उद्यमियों के लिए 7 फरवरी को विशेष शिविर

Spread the love

देवरिया। एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जिला स्तरीय विशेष एमएसएमई शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने बताया कि यह शिविर 7 फरवरी को सायं 3 बजे होटल गोल्डन लारेल, स्टेशन के सामने, देवरिया में आयोजित होगा। शिविर में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न वर्गों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों एवं इच्छुक लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Previous post भारत विभाजन के विरोधी थे बादशाह खान – चंद्रभूषण
Next post हत्या मामले में चार गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *