हत्या मामले में चार गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। देवरिया पुलिस के अंतर्गत थाना तरकुलवा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में की गई कार्रवाई में कंचनपुर तिराहे के पास से बाबूलाल यादव, हीरमती देवी व अनिता यादव को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व डंडा बरामद किया गया।
प्रकरण जमीनी विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि 5 फरवरी को मारपीट में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि नरसिंह यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Previous post एमएसएमई उद्यमियों के लिए 7 फरवरी को विशेष शिविर
Next post घूसखोर पंडित फ़िल्म के माध्यम से छवि धूमिल करना निंदनीय : कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *