लैंबॉर्गिनी हिट एंड रन मामले में मुख्य अभियुक्त शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर। में बीते दिनों हुए लैंबॉर्गिनी कांड का मुख्य अभियुक्त कानून कि पकड़ से अधिक समय तक बचने में असफल रहा आखिरकार कानपुर पुलिस ने आज शहर के नामचीन तंबाकू व्यापारी के.के मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा को हिरासत में लिया है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर स्पेशल टीम (SOG) ने हिट एंड रन केस में कई दिनों से फरार लैंबॉर्गिनी कार चालक शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया है पुलिस शिवम को चिकित्सा परीक्षण के उपरांत कोर्ट में पेश करेगी आपको बता दें कि वीआईपी रोड पर बीते 8 फरवरी को शिवम मिश्रा की लैंबॉर्गिनी कार से हादसा हुआ था हादसे में एक बुलेट बाइक और ऑटो में लैंबॉर्गिनी ने जोरदार टक्कर मारी थी जिसके चार लोग घायल हुए थे हादसे में घायल हुए मो तौफीक ने ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था मामले में पहली अर्जी शिवम की ओर से दी गई थी जिसमें कहा गया कि कार से हादसा जैसे कोई घटना नहीं हुई है बल्कि लोगों में उनकी कार का शीशा तोड़ने की बात कहकर रिलीज करने की बात कही थी वही दूसरी अर्जी एम मोहन की ओर से दी गयी थी इसमें कहा गया कि वह कार का स्थाई ड्राइवर है और घटना के दिन वही कार चला रहा था मामला दर्ज होने की सूरत में वह पुलिस को सरेंडर करना चाहता था मामले में एसीजेएम कोर्ट ने ग्वालटोली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।
ग्वालटोली पुलिस की जांच रिपोर्ट में मोहन का नाम सामने न आने पर कोर्ट ने पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर मोहन की सरेंडर अर्जी खारिज कर दी वही मामले में अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार धर्मू ने बताया कि एसीजेएम -7 की कोर्ट से कार चालक के आत्मसमर्पण की अर्जी खारिज होने के फैसले के खिलाफ वह जिला जज कोर्ट में रिवीजन दाखिल करेंगे चालक द्वारा स्वयं कार चलाने की बात स्वीकार की गई थी लैंबॉर्गिनी कार को रिलीज किए जाने की अर्जी पर भी कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि वाहन संख्या डील 11 सीफ़ 4018 द्वारा अपराध किया  गया है चालक शिवम कुमार मिश्रा का नाम सामने आया है  आरोपी की ओर से कार से  संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करवाए गए है पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने शिवम मिश्रा को आदेश दिया कि कार से संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध करवाए वही थाना प्रभारी को आदेश दिया कि कार का परीक्षण कर 13 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें पुलिस ने शिवम को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर तलब किया है ।

Previous post प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे तिलका मांझी – चंद्रभूषण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *