देवरिया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। परिसर में निर्मित 18 व्यवसायिक केंद्रों में से 2 दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
आवेदन पत्र 23 फरवरी से कार्यालय के कार्य दिवसों में उपलब्ध होंगे। पात्र अभ्यर्थी भूतपूर्व सैनिक, शहीद सैनिकों की पत्नियां एवं उनके आश्रित आवेदन कर सकते हैं।
पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित 28 फरवरी को सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।
