रिहायशी इलाके में धधका गोदाम, 200 मीटर तक छाया काला धुआं

Spread the love

कुशीनगर। जनपद के नगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घनी आबादी के बीच स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग न्यू मद्धेशिया रस्सी भंडार में लगी, जहां प्लास्टिक के झाड़ू, रस्सी, त्रिपाल और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था। चंद मिनटों में ही लपटें आसमान छूने लगीं और करीब 200 मीटर तक काले धुएं का गुबार फैल गया।
बताया जा रहा है कि गोदाम सदर विधायक मनीष जायसवाल के मैरिज हॉल शिवराम पैलेस के पीछे स्थित है। आग की तीव्रता देख आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मोर्चा संभाला। एहतियातन आसपास की दुकानों व मकानों को खाली करा दिया गया।
घटनास्थल के समीप पेट्रोल पंप होने से खतरा और बढ़ गया था, लेकिन दमकल टीम की तत्परता से स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लाखों के नुकसान का अनुमान है, जबकि प्रशासन क्षति का आकलन कर रहा है।

Previous post भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार का अवसर, 23 से होगा आवेदन 
Next post झपटमारी करने वाले चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *