आत्महत्या प्रकरण में केस दर्ज, जांच टीम गठित

Spread the love

देवरिया। कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में परिजनों की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मामले की निष्पक्ष जांच हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में एसडीएम सदर व डीआईओएस को शामिल करते हुए जांच टीम गठित की गई है।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि जांच में यदि किसी स्तर पर अनियमितता या दोष सिद्ध होता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Previous post हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व चिंतन दिवस
Next post मतदाता सूची पुनरीक्षण पर डीएम सख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *