मतदाता सूची पुनरीक्षण पर डीएम सख्त

Spread the love

देवरिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, फॉर्म 6, 7 व 8 की प्रगति तथा विशेष शिविरों में नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं व दिव्यांगजनों का नाम अनिवार्य रूप से सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और प्रविष्टियों के संशोधन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम बूथ पर पहुंचकर सूची में नाम जांचें और आवश्यक संशोधन कराएं।

Previous post आत्महत्या प्रकरण में केस दर्ज, जांच टीम गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *