स्कूल वाहनों की जांच में कई खामियां आयी सामने, विद्यालय को कराया बंद

Spread the love

देवरिया। शासन के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की जांच की। इस दौरान कई विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए।
कसया रोड स्थित कान्हा पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाया गया, जिसे तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। वहीं रेनबो पब्लिक स्कूल में अग्निशमन यंत्र व आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
सनबीम स्कूल सोन्दा सहित कई विद्यालयों के वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, ड्राइवर का नाम व मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाए गए। साथ ही कुछ वाहनों का रंग मानक के अनुरूप नहीं मिला। एडीएस पब्लिक स्कूल और रेडिएंट रेज स्कूल में भी इसी प्रकार की खामियां पाई गईं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post लू से बचाव को लेकर डीएम अलर्ट, विभागों को निर्देश
Next post थाना समाधान दिवस में 119 मामले आये, 25 शिकायतें निस्तारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *