UGC कानून के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, सरकार पर जमकर बरसे वक्ता

Spread the love

UGC कानून को लेकर अब विरोध तेज होता जा रहा है

देवरिया। जनपद में आयोजित एक जन आक्रोश सभा में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया जहां वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और कानून को वापस लेने की मांग की बेतालपुर स्थित थापर इंटर कॉलेज में आयोजित इस जन आक्रोश सभा में UGC कानून को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराज़गी देखने को मिली सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने एक स्वर में इस कानून का विरोध किया।
वक्ताओं ने मंच से सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा
और आरोप लगाया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
सभा के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की पूरा परिसर विरोध के स्वर से गूंजता रहा।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
साथ ही छात्रों और युवाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील भी की गई।
कुल मिलाकर देवरिया की इस जन आक्रोश सभा ने साफ संकेत दे दिया है कि UGC कानून को लेकर विरोध अब सड़कों पर उतर चुका है

Previous post कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *