अमेरिकी कृषि ट्रेड नीति व कृषि मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस जतायेगी विरोध

Spread the love

 

देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक में रविवार को किसान कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि अब लड़ाई किसानों के सम्मान के लिए लड़ी जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में “किसान सम्मान संवाद” कार्यक्रम चलाकर कृषि से जुड़े मुद्दों और अमेरिकी कृषि ट्रेड नीति के विरोध को उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सम्मान और संस्कृति के संरक्षण पर भी जोर दे रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन व्यवहार में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पथरदेवा ब्लॉक में किसान सम्मान चौपाल आयोजित कर किसानों से संवाद किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस अख्तर अंसारी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ेंगे और कृषि बाजार से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करेंगे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नियामत अंसारी, जिला सचिव पन्नालाल पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी व पीसीसी सदस्य दीनानाथ भारती, जिला महासचिव करुणेश राय, तरकुलवा प्रभारी बालेश्वर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुख्तार अंसारी, इदरीश अंसारी, जमीर अली व अशोक यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post व्यापक स्तर पर चला बहू-बेटी अभियान 
Next post 50 से कम गोवंश संरक्षित बलटीकरा गोशाला का स्थानांतरण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *