50 से कम गोवंश संरक्षित बलटीकरा गोशाला का स्थानांतरण 

Spread the love

देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन ने 50 से कम संरक्षित गोवंश वाले गोशालाओं को बड़े गोशालाओं में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने जानकारी दी है कि इस आदेश के अनुपालन के क्रम में ग्राम पंचायत बलटीकरा के अस्थाई निराश्रित गोआश्रय स्थल जिसमें 38 गोवंश संरक्षित थे,इन सभी पशुओं को ग्राम सचिव नन्हे सिंह ने वाहन द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र पिपरा चन्द्रभान में स्थानांतरित कर दिया है। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम करमेल बनरही में वृहद गोआश्रय केन्द्र का निर्माण किया गया है जिसमें 400 पशुओं को संरक्षित करने की क्षमता है,इस केन्द्र के शीघ्र संचालित करने प्रक्रिया चल रही है।इस केन्द्र के संचालन होने से क्षेत्र को छुट्टा गोवंश से निजात मिल जाएगी।

Previous post अमेरिकी कृषि ट्रेड नीति व कृषि मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस जतायेगी विरोध
Next post 6 मई को लगेगा दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *