6 मई को लगेगा दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट

Spread the love

6 मई को लगेगा दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट

देवरिया । दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 6 मई को जनपद में मोबाइल कोर्ट लगाया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
मोबाइल कोर्ट 6 मई को सुबह 10 बजे से विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित होगा, जहां दिव्यांगजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे।

Previous post 50 से कम गोवंश संरक्षित बलटीकरा गोशाला का स्थानांतरण 
Next post यातायात पुलिस का अभियान, 75 वाहनों का चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *