देवरिया।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत बघौचघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रविवार को धर दबोचा।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
