रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का एएसपी ने लिया जायजा

Spread the love

देवरिया।अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रविवार को बघौचघाट थाना का निरीक्षण कर प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवास, भोजन, मेस, साफ-सफाई समेत सभी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति परखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एएसपी ने मेस में भोजन की गुणवत्ता, समयबद्धता और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस के अनुसार, निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Previous post दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित अभियुक्त दबोचा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *