राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 9 मई को होगा आयोजन

Spread the love

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सोमवार को प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण के लिए प्रस्तुत किया जाए।

प्रभारी सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगन्नाथ ने बताया कि 6 से 8 मई तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुलहनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने वादकारियों से अपील की कि वे अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर शीघ्र समाधान का लाभ उठाएं।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि ग्राम स्तर तक मामलों की पहचान कर अधिकाधिक संख्या में निस्तारण तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Previous post डीएम दिव्या मित्तल को दी गयी भावभीनी विदाई
Next post देवरिया क्लब में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय का वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *