मानवीय कार्य के लिए मुख्य आरक्षी शिव राय सम्मानित

Spread the love

 

देवरिया। पुलिस अधीक्षक ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देने वाले मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय को सम्मानित किया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय देवरिया मार्ग से गुजरते समय शिव कुमार राय ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को विषम परिस्थितियों में देखा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसकी सहायता की। उनके इस कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने उनकी सेवा भावना और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
पुलिस विभाग ने इस कार्य को मानवीयता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Previous post देवरिया क्लब में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय का वितरण
Next post मोबाइल कोर्ट में 126 मामलों की सुनवाई, दिव्यांगजनों को मिला लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *