अधिशासी अधिकारी ने जनगणना 2027 की कराई शुरुआत

Spread the love

देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में जनगणना 2027 के अंतर्गत चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप द्वारा पूर्व सांसद देवरिया गोरख प्रसाद जायसवाल के आवास पर पहुंचकर स्वगणना/जनगणना का कार्य संपन्न कराया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेनू जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल ने भी अपनी स्वगणना/जनगणना प्रक्रिया पूर्ण की।

स्वगणना पूर्ण होने के उपरांत संबंधित पुष्टि संदेश एवं ई-मेल प्राप्त हुआ। इस दौरान जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से देश की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का सही आंकलन किया जाता है।

सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा समय से स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण कर राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाएं।

Previous post ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी,तीन आरोपी गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *