पंजीकरण शिविर में 50 मछुआरों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हितधारकों का हुआ पंजीकरण

Spread the love

देवरिया। स्थानीय विकास खंड स्थित कपरवार में बुधवार को आयोजित पंजीकरण शिविर में 50 मछुआरों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हितधारकों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीकरण किया गया। शिविर का आयोजन मत्स्य विभाग देवरिया के तत्वावधान में बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड कपरवार व बरहज के सहयोग से किया गया।
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत आयोजित इस शिविर में मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों और मछुआरा समूहों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मत्स्य निरीक्षक अधिकारी रितेश शाही ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़कर मजबूत बनाना है। समिति के चेयरमैन जितेंद्र भारत ने बताया कि एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण से मत्स्य पालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से आसानी से मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Previous post आईजीआरएस प्रकरणों में प्राप्त आख्या की डीएम ने की समीक्षा सुधार के लिए दिए निर्देश, अन्यथा होगी कार्यवाही
Next post जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *