लालू समतावादी आंदोलन के पर्याय हैं : चंद्रभूषण

Spread the love

देवरिया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर गोष्ठी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने में लालू प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अनेक राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा वंचित समाज की आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लेकर चले आंदोलन से लेकर बिहार एवं उत्तर भारत में सामंतवादी सोच के खिलाफ संघर्ष करने तक लालू प्रसाद यादव ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लगातार कार्य किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव समतावादी आंदोलन के पर्याय हैं।
कार्यक्रम में सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड, शंकर गोंड, नारायण प्रसाद, नगीना यादव, अमित टुनटुन यादव, श्यामराज कन्नौजिया, गोकुला यादव, उत्तिम यादव, वीरेंद्र धरकार, जंगी गोंड, हफीज अंसारी और दयानंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Previous post आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का अभियान तेज, 35 निराश्रित पशु पकड़े गए
Next post कल्याणकारी शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *