कल्याणकारी शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

Spread the love

देवरिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” अभियान के अंतर्गत तहसील भाटपार रानी में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांग लाभार्थियों को कान की मशीन, छड़ी एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना के 20 लाभार्थियों और छात्रवृत्ति योजना के 30 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी जानकारी भी दी।
मुख्य अतिथि राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Previous post लालू समतावादी आंदोलन के पर्याय हैं : चंद्रभूषण
Next post कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *