कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश

Spread the love

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न अनुभागों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।
डीएम ने संयुक्त कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, नजारत और जिला पूर्ति कार्यालय सहित कई पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

Previous post कल्याणकारी शिविर में लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र
Next post विकसित ग्राम-विकसित देवरिया’ अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *