देवरिया। अद्विक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मिश्रा फर्नीचर, सोंदा के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश मिश्रा के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और समाजसेवा के इस प्रयास की सराहना की।
भंडारे के आयोजन में उप निबंधन सहायक सैयद शहजाद अहमद, जेपी लाइट के विवेक जायसवाल, गोविंद मधेसिया, वरिष्ठ लिपिक दिनेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, सचिन, मृत्युंजय प्रसाद, मिथिलेश चतुर्वेदी, पंकज जायसवाल, घनश्याम मणि, चंद्र भूषण सिंह और विवेक प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर पत्रकार रवि रावत ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आयोजक आनंद प्रकाश मिश्रा ने समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। वहीं उप निबंधन सहायक सैयद शहजाद अहमद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा सभी को अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
