कस्तूरबा विद्यालय में खाद्य पदार्थों की हुई जांच

Spread the love

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से सदर तहसील के खोराराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें छात्राओं को सुरक्षित भोजन और मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल और लैब टेक्नीशियन करन चौरसिया ने विद्यालय में 14 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर जांच की। जांच में सभी नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके अलावा छात्राओं को परोसे जा रहे दाल और चावल के निगरानी नमूने भी प्रयोगशाला जांच के लिए एकत्र किए।
अधिकारियों ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतने, पैकिंग, एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच करने के साथ खाद्य पदार्थों के वैज्ञानिक भंडारण की जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

Previous post अद्विक सेवा फाउंडेशन ने कराया विशाल भंडारा, समाजसेवा का दिया संदेश
Next post जनता दर्शन में आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग पेंशन के मामलों पर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *