मुख्यमंत्री जनता दर्शन की शिकायत पर एडीएम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

Spread the love

 देवरिया। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामाशंकर ने  भाटपाररानी तहसील के ग्राम सोहनपुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता रामध्यान कुशवाहा ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया था कि उनके पिता शिवबली के नाम आवंटित पट्टे की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे उन्हें भूमि का उपयोग करने में कठिनाई हो रही है। शिकायत के बाद एडीएम ने उपजिलाधिकारी भाटपाररानी एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तहसील स्तर से प्रस्तुत आख्या और वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों के आधार पर जांच की जाए। साथ ही नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करते हुए फरियादी को न्याय दिलाया जाए। एडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने और राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Previous post सरकारी भूमि उपलब्ध कराने और राजस्व मामलों के निस्तारण में डी एम ने तेजी लाने का दिया निर्देश
Next post कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *