PM के दौरे के बाद लक्षद्वीप की पॉपुलैरिटी बढ़ी: लक्षद्वीप के टूरिज्म ऑफिसर बोले- भारत ही नहीं विदेश से भी लो… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-4 जनवरी 2024 को लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने इस दौरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। PM के दौरे के बाद लक्षद्वीप घूमने जाने की पूछताछ को लेकर लोगों की संख्या बढ़ी है।
लक्षद्वीप के टूरिज्म ऑफिसर इम्तियाज मोहम्मद ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि PM के लक्षद्वीप दौरे का असर देखने को मिल रहा है। यहां के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पूछताछ कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे पर स्नोर्कलिंग जैसी कई सारी एक्टिविटीज की थी। इसके अलावा PM बीच के किनारे वॉक करते हुए भी नजर आए थे।
पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें…
लक्षद्वीप में जहाज और क्रूज को बढ़ावा देने पर फोकस
टूरिज्म डिपार्टमेंट के फ्यूचर प्रोजेक्ट को लेकर इम्तियाज मोहम्मद ने बताया कि वे लक्षद्वीप में जहाज और क्रूज से जुड़ी कंपनियों को ज्यादा बढ़ावा देना चाहते हैं। साथ ही लक्षद्वीप की एयरलाइन कनेक्टिविटी में सुधार होना चाहिए। इससे लक्षद्वीप में ज्यादा से ज्यादा लोग आ सकेंगे।
PM की वजह से कई लोग लक्षद्वीप गए
मुंबई के एक टूरिस्ट अमन सिंह ने कहा, ‘हम बहुत लंबे समय से लक्षद्वीप आना चाहते थे लेकिन द्वीप से जुड़ी कई धारणाऐं सामने आई थी। लेकिन पीएम मोदी के दौरे से प्रभावित होकर हम भी वहां जा सके। दिल्ली के रहने वाले सुमित आनंद ने बताया कि वो हमेशा से ही लक्षद्वीप आना चाहते थे। PM की तस्वीरें देखने के बाद उन्होंने लक्षद्वीप जाने का फैसला लिया।
मालदीव कॉन्ट्रोवर्सी के बाद EaseMyTrip ने मालदीव सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कीं थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव सरकार के 3 मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद ने PM मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद 7 जनवरी को सोशल मीडिया पर हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ। दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर्स और नेटीजन्स ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने का समर्थन किया।
इसके लिए लोगों ने भारत सरकार की तारीफ की और सोशल मीडिया पर #ExploreIndianIsland ट्रेंड कराया। वहीं, EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी थीं।
मेक माय ट्रिप ने दावा किया लक्षद्वीप का सर्च 3400 परसेंट तक बढ़ा
ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट मेक माय ट्रिप ने 8 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि PM की विजिट के बाद लक्षद्वीप के लिए सर्च 3400 पर्सेंट से बढ़ा है। इसी ने हमें प्रोत्साहित किया है कि हम ‘भारत के बीच’ नाम से कैंपेन भी लॉन्च करें।
ये खबर पढ़ें…
मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मालदीव के 3 मंत्री सस्पेंड: देश में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा था, सेलेब्रिटीज लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा दे रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। PTI के मुताबिक शिउना के अलावा दो और डिप्टी मिनिस्टर्स माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद को भी सस्पेंड किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
भारत-मालदीव तनाव के बीच लक्षद्वीप में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी​​​​​​​: सेना के विमान भी ऑपरेट होंगे; PM मोदी के दौरे के बाद एक्शन​​​​​​​
लक्षद्वीप-मालदीव विवाद के बीच खबर सामने आई थी कि भारत सरकार लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। इसे लक्षद्वीप के मिनिकॉय आइलैंड में बनाया जाएगा, जहां फाइटर जेट्स, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन और कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर सकेंगे। ये जानकारी मंगलवार (9 जनवरी) को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दी। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post MP Lok Sabha Chunav Live: प्रदेश की बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे, ग्वालियर से पाठक को टिकट – अमर उजाला
Next post PM Modi Saharnpur Rally Live: सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, भांपेंगे जनता की नब्ज – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *