खुशखबरी! अक्षय तृतीया से पहले लुढ़का सोना, चांदी भी सस्ता, चेक करें लेटेस्ट कीमत – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल /वाराणसी: अक्षय तृतीया से पहले सोने चांदी के कीमतों में गिरावट आई है. यूपी के वाराणसी में 4 मई (शनिवार) को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 1500 रुपये सस्ता हुआ. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 100 रुपये प्रति किलो की मामूली कमी आई है. बताते चलें की सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 4 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम टूटकर 65900 रुपये हो गया. इसके पहले 3 मई को इसकी कीमत 67400 रुपये थी. वहीं 2 मई को बाजार में सोने का भाव 66700 रुपये रहा. इसके पहले 1 मई और 30 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 29 अप्रैल को इसका भाव 67000 रुपये था. इसके पहले 28 अप्रैल को इसकी कीमत 66800 रुपये थी.
1650 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोने का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 1650 रुपये टूटकर 71160 रुपये हो गई. इसके पहले 3 मई को इसका भाव 72810 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया की मई के महीने में भी सोने के भाव में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतें ऐसे ही घटती बढ़ती रहेगी.
चांदी 100 रुपये सस्ता
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसका भाव 100 रुपये टूटकर 83400 रुपये हो गई. इसके पहले 3 मई को इसका भाव 83500 रुपये था. वहीं 2 मई को इसकी कीमत 82900 रुपये थी. इसके पहले 1 मई को इसका भाव 82500 रुपये था. वहीं 30 अप्रैल को इसकी कीमत 84000 रुपये प्रति किलो रही. 29 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इसके पहले 27 और 28 अप्रैल को इसकी कीमत 84500 रुपये थी.
Tags: Gold Rate, Local18, Silver price

'भारत-पाकिस्तान एक', लाहौर के मुस्लिमों पर बोले संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी ने हमको…'
ऊपर से सख्त पर अंदर औषधियों का भंडार छिपाए है यह फल, शुगर-बवासीर में रामबाण, सेवन करने से अंग-अंग में भर देगा एनर्जी
PHOTOS: जिन सड़कों पर दौड़ती थीं कारें वहां चल रहे बोट, मूसलाधार बारिश ने ब्राजील से लेकर अमेरिका तक मचाई तबाही
किसान होंगे मालामाल! अब सूखे इलाकों में भी होगी धान की बंपर पैदावार, कृषि वैज्ञानिकों ने तलाशी नई किस्म
रातभर AC चलाकर सोते हैं? सांस ही नहीं, आंख और लंग्‍स को भी हो सकता है नुकसान, हैरान रह जाएंगे 5 खतरों को जानकर
राइटर ने कलेजा काट लिखा गीत, 25 साल से लोगों ने दर्द भरे गाने पर जमकर किया डांस, 90 प्रतिशत लोग नहीं समझे मतलब
सुगंध से ही आ जाता है मुंह में पानी, 30 सालों से जिले में जलवा बरकरार, कीमत भी कम
15 साल की उम्र में हो गया प्यार, घर से भागी खूबसूरत एक्ट्रेस, शादी के पहले ही हो गईं प्रेग्नेंट, 2 बार लिए फेरे
टीवी की सुपरस्टार 'बहू', बॉलीवुड को दी 2 हजार करोड़ी फिल्म, 45 साल में बनी थीं बिन ब्याही मां, नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

source

Previous post फ्रेंड से बात करने पर प्रिंसिपल ने डांटा तो छात्रा ने दे दी जान – UP LIVE UPDATES – ETV Bharat
Next post कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के काशी के विद्वान, पीएम मोदी को बताया था ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *