'पहले देश में दो संविधान थे, एक से देश चलता था और दूसरे से…', PM मोदी ने बोला कांग्रेस पर जोरदार हमला – News18 हिंदी

Spread the love

जूनागढ़. पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं हैं. मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये चुनाव एंबिशन के लिए नहीं है. वो एंबिशन तो 2014 में देश की जनता ने पूरा कर दिया. 2024 का ये चुनाव मोदी के एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के लिए ‘मिशन’ है और मेरा मिशन है देश के उज्ज्वल भविष्य का, मेरा मिशन है देश को आगे ले जाने का. लेकिन कांग्रेस का एजेंडा क्या है? कांग्रेस कह रही है कि कश्मीर में जो मैंने आर्टिकल 370 खत्म कर दिया, वो 370 हम फिर से लागू करेंगे.’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘इस देश में जो लोग आज संविधान माथे पर रख कर नाच रहे हैं न, उनकी सर्वसत्ता थी, पार्लियामेंट में उनका राज था, कश्मीर में भी उनकी सरकार थी, लेकिन वे कभी भी देश का संविधान सभी जगहों पर लागू नहीं कर पाए. मोदी के आने तक देश में दो संविधान थे. एक संविधान से देश चलता था और दूसरे संविधान से जम्मू-कश्मीर चलता था.’ पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा एजेंडा सीएए है.
पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो लोग हमारे पड़ोस के देशों में हिंदू हैं, जो भारत मां की संतान हैं, उनका एक ही गुनाह है कि वो हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौध धर्म, ईसाई धर्म और पारसी धर्म का पालन करते हैं. इसलिए वहां से उन्हें भगा दिया जाता है. मैंने उन्हें मताधिकार देने का कानून बनाया. वे कहते हैं कि हम उसे खत्म करेंगे. मैं कांग्रेस और उनके सारे चट्टे-बट्टों को चुनौती देता हूं. आप देश में न फिर से 370 ला पाओगे, न CAA हटा पाओगे. मैंने तीन तलाक पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया ताकि मेरे देश की मुसलमान बेटियों को सम्मान से जीने का हक मिले.’
UP की 2 सीटों पर बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं, शहजादे को चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो खुलकर कहिए कि दोबारा तीन तलाक की मुक्ति दे देंगे. मोदी है मुकाबला नहीं कर पाओगे.’
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Rally

साईं बाबा के हैं भक्त, तो दिल्ली के इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन
सर्व धर्म सम भाव की भावना रखते थे युग कवि जायसी, अपनी लेखनी और कविताओं से अमेठी को दिलाई वैश्विक पहचान
रोमांच से भरपूर नेटफ्लिक्स की 6 वेब सीरीज, हर एपिसोड है रोचक, कॉमेडी के साथ मिलेगा हॉरर-थ्रिलर का भी कॉम्बो
दो साल का नन्हा कलाकार रुतवा अहूजा Bollywood में चमका, तमन्ना भाटिया के साथ आएगा नजर!
3 अफेयर, 3 शादियां और 1 हसीना के साथ संबंधों में उलझी जिंदगी, अकाल मौत मरने वाले हीरो को नसीब नहीं हुआ सच्चा प्यार
अक्खड़-घमंडी ही नहीं थे राजकुमार, टूटकर करते थे प्यार, मीना-हेमा के बाद इस हसीना पर आया था दिल
नैनीताल के इन 5 खूबसूरत 'व्यू प्वाइंट' को नहीं देखा तो घूमना हो जाएगा बेकार! कर सकते हैं पूरे हिमालय का दीदार
टीवी के साथ पर्सनल वॉशरूम…मात्र 150 रुपए में यहां मिल रहा हाईटेक रूम, इससे सस्ता कहीं नहीं
हीरो की वजह से कई हीरोइनों ने रिजेक्ट की 17 करोड़ के बजट की ये मूवी, निकली ब्लॉकबस्टर, चमकी इस हीरोइन की किस्मत

source

Previous post Lok Sabha Election Phase-4: चौथे चरण में 360 दागी, 476 करोड़पति; सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति 5705 करोड़ की – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Elections 2024: Amit Shah discusses BJP's strategy for third, fourth and fifth round of polling in UP – Deccan Herald

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *