Lok Sabha Chunav 2024: PM मोदी का आज शाम कानपुर में रोड शो, CM योगी आदित्‍यनाथ भी रहेंगे मौजूद, देखें शेड्य… – News18 हिंदी

Spread the love

नई द‍िल्‍ली/लखनऊ/कानपुर. लोकसभा चुनाव-2024 के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्‍यस्‍तता काफी बए़ गई है. वह चुनाव प्रचार अभियान के सिलसिले में लगातार एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी बिना थके जनता के साथ संवाद कर रहे हैं. साथ ही बीजेपी के एजेंडे से भी आमलोगों को रूबरू करवा रहे हैं. इसी सिलसिले में पीएम मोदी शनिवार को उत्‍तर भारत के मैनचेस्‍टर कहे जाने वलो कानपुर में भव्‍य रोड शो करेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी की एक झलक पाने की लालसा में पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, सुरक्षा तैयारियों में इसका भी ख्‍याल रखा जा रहा है.
पीएम मोदी 4 मई को कानपुर में रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए कार्यक्रम की विस्‍तृत रूपरेखा तैयार की गई है. इसके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो शुरू करने से पहले शाम 5:30 बजे कानपुर के गुमटी नंबर-5 पर स्थित गुरुद्वारे में जाकर वहां मत्‍था टेकेंगे. इसे देखते हुए आसपास के इलाकों की सुरक्षा काफी सख्‍त कर दी गई है. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए गुरुद्वारे में भी खास तैयारी की गई है. गुरुद्वारा में मत्‍था टेकने के बाद पीएम मोदी शाम 6 बजे अपना रोड शो शुरू करेंगे. प्रधानमंत्री का रोड शो गुरुद्वारा गुमटी नंबर-5 से शुरू होकर खोया मंडी तिराहा (कालपी रोड) तक जाएगा. स्‍थानीय प्रशासन के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है.
‘विरासत टैक्स, मुस्लिम आरक्षण, वन ईयर वन पीएम…’ नेटवर्क18 के साथ पीएम मोदी का सबसे बड़ा इंटरव्यू
सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद रहेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार 4 मई 2024 को गुना (मध्य प्रदेश), फर्रूखाबाद, औरैया और कानपुर में रहेंगे. सीएम योगी सुबह 11 बजे सुभाषगंज अशोकनगर, गुना (मध्य प्रदेश) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:20 बजे रामलीला मैदान कमालगंज, भोजपुर, फर्रूखाबाद में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे और दोपहर बाद 3:45 बजे तहसील के पीछे मैदान, विधुना, औरैया में आयोजित जनसभा में जनता के बीच मौजूद रहेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचेंगे.
जनसमर्थन का दावा
पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले न्‍यूज 18 को दिए खास इंटरव्‍यू में दो चरणों के लिए हुए मतदान पर बात की थी. उन्‍होंने कहा था, ‘मैंने ऐसा जनसमर्थन बहुत कम चुनाव में देखा है, जो मैं इस बार देख रहा हूं. एक प्रकार से ये चुनाव जनता जनार्दन लड़ रही है. सुशासन के लिए लड़ रही है. अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़ रही है. ऐसा मुझे लगता है कि शायद मैं तो एक निमित्त हूं. इस बार मेरा जरा ज्यादा उत्साह है लोगों के बीच जाने का. और पहले की तुलना मैं शायद ज्यादा बार जाना भी चाहता हूं. इसलिए कि जो जनता-जनार्दन ने इतने उमंग और उत्साह के साथ इतनी बड़ी जिम्मेवारी उठा ली है तो वो जनता-जनार्दन को जा करके उनको प्रणाम करना, नमन करना, उनका अशीर्वाद लेना… यह मुझे अपना कर्तव्य लगता है.’
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, Prime Minister Narendra Modi

PHOTOS: जया किशोरी की मां की शादी किस उम्र में हुई थी? मोटिवेशनल स्‍पीकर ने खुद खोला राज
वर्ल्ड फेमस है झारखंड के इस शहर के लड्डू, खरीदने के लिए करवाने पड़ते हैं बड़े-बड़े लोगं से फोन
जब बेटे के भविष्य को संवारने के लिए पिता ने बनाई फिल्म, 16 साल पहले दांव पड़ा उल्टा, डूब गया था एक्टर का करियर
अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, बॉलीवुड सितारों की कितनी थी पहली पगार, सलमान खान की सुन छूट जाएगी हंसी
गुमनामी के अंधेरे में जा रहा यह औषधीय फल, कीमत सिर्फ 5 रुपये, सेवन करने से बढ़ेगी तंदुरुस्ती, खूबसूरती में भी लगेगा चार-चांद
ज्योतिका ने 'ऑनलाइन वोट' डालने का किया दावा, प्राइवेट वोटिंग पर घिरीं एक्ट्रेस, लोग बोले- 'बिग बॉस नहीं है जहां…'
'भारत-पाकिस्तान एक', लाहौर के मुस्लिमों पर बोले संजय लीला भंसाली, 'हीरामंडी ने हमको…'
ऊपर से सख्त पर अंदर औषधियों का भंडार छिपाए है यह फल, शुगर-बवासीर में रामबाण, सेवन करने से अंग-अंग में भर देगा एनर्जी
PHOTOS: जिन सड़कों पर दौड़ती थीं कारें वहां चल रहे बोट, मूसलाधार बारिश ने ब्राजील से लेकर अमेरिका तक मचाई तबाही

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? प्रश्न एक, उत्तर अनेक; क्या है कांग्रेस की रणनी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post UP की बड़ी खबरें फटाफट: अभय सिंह बोले-धनंजय उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉन, उसी के इशारे पर लॉरेंस ने मुझ पर हम… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *