IMD Rainfall Alert, Weather Update 21 February: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं सटे हिंद महासागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी (आज और कल) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी को भारी बारिश होगी। केरल व माहे में 21 व 22 फरवरी को छिटपुट से काफी हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 21 व 24 फरवरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 व 23 फरवरी, तटीय आंध्र प्रदेश व यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 23 व 24 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ छिटपुट से काफी हल्की बारिश होगी। अंडमान व निकोबार द्वीप में 23 से 25 फरवरी को बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को और उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने वाली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि राजधानी में तेज़ धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2.4 डिग्री ज़्यादा है। विभाग ने संकेत दिया है कि अगले छह दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज़्यादा हो सकता है। विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर में दिन के तापमान में भी तेज़ी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से ज़्यादा बढ़कर अगले हफ़्ते शुक्रवार तक 30 डिग्री के निशान को पार करके 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में कानपुर-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा चौराहा के पास फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी...

किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, ढाई लाख से ज्यादा के खाते में भेजे 460 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। ढाई लाख से ज्यादा किसानों और उनके परिवारजनों के खाते में 460 करोड़ रुपये की धनराशि...

Bihar Vidhan Sabha LIVE: मेरी डिग्री नकली साबित करें तो इस्तीफा दे दूंगा, अशोक चौधरी ने सुनील सिंह को दी चुनौती

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष- विपक्ष में जबरदस्त तकरार देखने को मिल रहा है। आज यानी...

बाढ़ में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे पंजाब के 3 युवक, जानिए कैसे कटे वहां उनके 30 महीने

साल 2023 की बात है. पंजाब में बरसात के बाद आई बाढ़ से सतलुज नदी के किनारे वाली ज़मीनों में पानी भर गया था, जिससे किसानों की फ़सलों को भारी...

‘आपके पास 5 साल हैं…’, जेट इंजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO से कहा

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बेंगलुरु में DRDO के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) का दौरा किया और स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन विकास से जुड़ी...

यूजीसी एक्ट के समर्थन में फिर आंदोलन, अब इस जिले में सड़क पर उतरे लोग

यूजीसी एक्ट के समर्थन और विरोध में प्रदर्शनों का दौर थम नहीं रहा है। एक्ट के समर्थन और उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग...

पीएम मोदी नहीं जाएंगे बांग्लादेश, तारिक रहमान के शपथग्रहण में लोकसभा स्पीकर होंगे शामिल

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम...

उत्तराखंड: 30 यात्रियों से भरी बस गहरी खाईं में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी इलाके में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक पैसेंजर बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि...

BJP नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, आनन-फानन में लिया गया ये फैसला

संभाजीनगर: अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्ट्र के बाकी नेता भी हवाई यात्रा करने में सतर्कता बरत रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा...

14 साल, एक कंकाल और एक सवाल… नवरुणा केस से NEET छात्रा कांड तक क्या बिहार में सीबीआई जांच सिर्फ ‘डेड एंड’ है?

पटना/मुजफ्फरपुर. शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना की एक NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए इसे ‘नवरुणा कांड’ की याद दिला दी है....